कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद शमी पर यौन उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना का चार्जशीट लगाया।

Khelbihar.Com।पटना।

वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे टीम इंडिया के फास्ट बोलर की मुश्किलें मोहम्मद शमी एक बार फिर बढ़ सकती हैं। कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। शमी के खिलाफ इन आरोपों में आईपीसी की धारा 498A (दहेज प्रताड़ना) और 354A (यौन उत्पीड़न) के तहत दाखिल की गई है। आईपीसी की ये दोनों धाराएं गैर-जमानती हैं इससे आईपीएल और टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलने में उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

23 मार्च से ही आईपीएल की शुरुआत हो रही है और इसके बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड कप मिशन के लिए इंग्लैंड रवाना होना है। शमी भारतीय टीम की वर्ल्ड कप योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में टीम इंडिया को भी अपने इस तेज गेंदबाज से चिंताएं बढ़ना लाजमी है। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर यह आरोप लगाए थे। हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा, शादी के बाद अफेयर से लेकर मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगाए थे। हसीन ने यह भी कहा था कि शमी के एक पाकिस्तानी लड़की से संबंध हैं जो उन्हें पैसे देती है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोपों में बीसीसीआई ने अपनी जांच में शमी को बेगुनाह पाया है। 

इससे पहले बीते साल जब हसीन जहां ने उन पर यह आरोप लगाए थे तब टीम इंडिया में उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रोक दिया गया था। हालांकि जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड इन बातों से संतुष्ट हो गया कि इस क्रिकेटर का मैच फिक्सिंग से कोई संबंध नहीं है, तो उसने इस खिलाड़ी को उनका कॉन्ट्रेक्ट सौंप दिया था। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago