कोहली ने शर्टलेस फोटो शेयर की,फैन्स बोले कोहली का चलान कट गया रे,

Khelbihar.com

Patna. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की। यूजर्स ने नए ट्रैफिक नियमों को लेकर उनकी इस फोटो का जमकर मजाक उड़ाया। कोहली ने फोटो शेयर कर लिखा था कि जब हम अपने भीतर झांकते हैं तो हमें बाहर तलाश करने की जरूरत नहीं होती।

इस पर एक यूजर ने कहा- यह कोई फोटो शूट नहीं, बल्कि चीकू ने ट्रैफिक चालान भरा है। दूसरे ने कमेंट किया कि विराट नेट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के बाद चालान भरा है।

एक यूजर ने लिखा- इस फोटो को देखकर कोई भी बता सकता है कि ट्रैफिक चालान कितना भरा गया है। दूसरेने लिखा, “विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर की ट्रैफिक चालान भरने के बाद की स्थिति।”

गुड़गांव में एक स्कूटी सवार का 23 हजार का चालान काटा गया

देश में नए ट्रैफिक नियम के लागू होने के बाद इसके उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लग रहा है। मंगलवार को गुरुग्राम में हेलमेट नहीं पहनने और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं रखने के कारण दिनेश मदान नामक व्यक्ति का 23 हजार रूपए का चालान कटा था। इसी तरह एक ट्रैक्टर चालक को नियमों के उल्लंघन पर 59 हजार रु. चालान भरना पड़ा था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago