पटना।। बिहार क्रिकेट को लेकर तो आप आये दिन कुछ न कुछ सुनते रहते है लेकिन अब खबर आ रही है कि बिहार क्रिकेट में फिर एक नया मोड़ आने वाली है दरसल खबर ये है कि बिहार क्रिकेट संघ के समांतर कोई नई कमिटी का गठन किया है और अब बिहार क्रिकेट में फिर भूचाल आने वाली है।।
दरसल शनिवार शाम को खेलढाबा ने एक पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने बताया है कि कुछ ऐसा ही होने वाला है। खेलढाबा कि रिपोर्ट के अनुसार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में एक नया भूचाल आनेवाला है । खबर है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सामानांतर नई कमेटी का गठन कर दिया है और बिहार सरकार के निबंधन विभाग और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) में इसकी कॉपी भेज दी गई है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला यूनिटों के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई है जिसमें नई कमेटी का गठन किया गया है । इस बैठक में जिला यूनिट के वैसे पदाधिकारी भी शामिल हुए जो वर्तमान समय में बीसीए से जुड़े हैं । कुछ वैसे भी जिला यूनिट के पदाधिकारी शामिल थे जिनके जिला में विवाद खड़ा किया गया है ।
सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार नई कमेटी के अध्यक्ष एक वरीय अधिवक्ता है और सचिव की जिम्मेवारी उत्तर बिहार के पदाधिकारी को दी गई है । सूत्रों ने बताया कि पूर्व लोकपाल जयनंदन सिंह द्वारा बीसीसीआई को भेजे गए एक पत्र के बाद इस कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…