क्रिकेट :-एमएस धोनी के सजदे में झुके गौतम गंभीर

Khelbihar.com

पटना।। एम एस धोनी ने अपनी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी से क्रिकेट के करोड़ों फैंस का दिल जीता है, लेकिन अब धोनी ने आर्मी के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग करने का फैसला लेकर गौतम गंभीर को अपना मुरीद बना लिया है। गौतम गंभीर ने धोनी की आर्मी ट्रेनिंग से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका ये फैसला एक ऐतिहासिक कदम है जो कि भविष्य में युवाओं को प्रेरित करेगा।

गौतम गंभीर ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा, ‘मुझे विश्वास है कि कश्मीर जाकर आर्मी की सेवा करना और पेट्रोलिंग करना धोनी का ऐतिहासिक कदम है। ये युवाओं को प्रेरित करेगा और धोनी युवाओं के बड़े रोल मॉडल होंगे। मैंने पहले भी कहा है कि हमें आर्मी की यूनिफॉर्म पहनने की जरूरत नहीं हमें आर्मी के लिए कुछ करना चाहिए, फिर हमें उनकी वर्दी पहननी चाहिए।

मैंने हमेशा धोनी की आलोचना की है कि उन्हें आर्मी के लिए कुछ करने की जरूरत है। उसके बाद उन्हें टेरीटोरियल आर्मी की वर्दी मिलनी चाहिए थी। मुझे लगता है कि अब उन्होंने ये दिखा दिया है कि वो आर्मी के लिए कितने संजीदा है, वो आर्मी के लिए कुछ करना चाहते हैं, इसलिए मैं उन्हें सलाम करना चाहता हूं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago