[ad_1]
उधम सिंह नगर 14 मार्च: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की जिला इकाई क्रिकेट एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वधान में अंपायर का दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के कार्यालय गदरपुर में शुरू हुआ।
प्रशिक्षण का उद्घाटन मौर्य कैरियर एकेडमी गदरपुर के एमडी आनंद कुमारद्वारा किया गया ।इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अंपायर को क्रिकेट के नियमों और लॉ को बताना तथा क्रिकेट में आए नए नियमों से अवगत कराना है।
इस वर्कशॉप के माध्यम से जिला में अंपायर का चयन भी किया जाएगा जो जिले में क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग की भूमिका निभाएंगे ।प्रशिक्षण में उधम सिंह नगर के सभी विकास खंडों के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के कार्यालय में 20 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था 15 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति दी है।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड महिम वर्मा जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
बताया कि जल्द ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड राज्य स्तर पर अंपायर और स्कोरर्स का प्रशिक्षण हेतु वर्कशॉप किया जाएगा । इस वर्कशॉप के मुख्य वक्ता मोहम्मद कादिर खान (,बीसीसीआई level-1 अंपायर) है। इस अवसर पर नूर आलम, मुन्ना विश्वकर्मा, बलवंत सिंह ,नेहा और रेखा उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…