गजब!टॉस का सिक्का उछला लेकिन पिच पर खड़ी हो गया,देखे

Khelbihar.Com

किनरारा ओवल (कुआलालम्पुर)। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ईस्टर्न रीजन 2019 में नेपाल और हांगकांग के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला शुरू होने से पहले ऐसा गजब वाकया हुआ कि कुछ समय के लिए सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई। दरअसल इस मैच की शुरुआत में टॉस के लिए जब सिक्का उछाला गया तो जमीन पर गिरने के बाद वो खड़ा ही रह गया। ये देखकर मैच अधिकारी और दोनों टीमों के कप्तान हैरान रह गए और सभी की हंसी निकल गई। इसके बाद दोबारा टॉस कराया गया और मैच आगे बढ़ा।

AsianCricketCouncil@ACCMedia1

How often do we see this?

The toss in the finals of the #U19ER had to be redone as the coin wouldn’t budge either way! #NEPvHK1,85708:44 – 9 Jul 2019533 people are talking about thisTwitter Ads information and privacy

बता दें कि नेपाल और हांगकांग के बीच ये मुकाबला इस लिहाज से महत्वपूर्ण था कि इसमें जीतने वाली टीम को ACC अंडर 19 एशिया कप 2019 के लिए क्वालिफाई करती। ये टूर्नामेंट अगले महीने श्रीलंका में होना है। हालांकि बाद में इस मैच में नेपाल ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस के लिए बनीं स्थिति को देखकर सभी हैरान रह गए। क्योंकि आमतौर पर ऐसा नहीं है कि टॉस के दौरान उछाला गया सिक्का किसी एक तरफ न गिरते हुए खड़ा रह जाए। लेकिन इस मुकाबले में ये अजीब वाकया हुआ। मैच रेफरी ने इसके बाद दोबारा टॉस कराया, जिसमें नेपाल ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago