गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव 1मार्च को,जिला लीग4 मार्च से

Khelbihar.com

Gaya:गया जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ. रेनुका पालित ने वार्षिक आम सभा (AGM) की बैठक बुलाई थी आज 9 फरबरी 2020 को संध्या 5 बजे। जिसमे जिला के सचिव संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मुकेश प्रसाद सिन्हा तथा कोशाध्यक्ष संजीत कुमार शुमान नही उपस्थित हुए जबकि इन सभी को स्पीड पोस्ट, मेल , मोबाईल कॉल तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त थी।


वहीं बैठक में डॉ. रेनुका पालित उपाध्यक्ष, खुशबु कुमारी – जिला कमिटि सदस्य, विकाश कुमार – जिला कमिटि सदश्य/ सह जिला कोर्डिनेटर। एवं सभी क्लब के सचिव एवं अध्यछ मौजूद थे।
बैठक में पहले से निर्धारित कई अहम मुद्दों पे चर्चा हुई।
साथ मे सभी गया के क्रिकेट क्लब के सचिव एवं अध्यक्ष को ये सूचित किया गया कि 04 मार्च 2020 से गया क्रिकेट A डिवीज़न लीग आरम्भ हो रहा है।


जिसमे खिलाड़ियों को अपना रजिस्ट्रेशन 28 फरबरी तक करवा लेना होगा गया डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में आ कर ।
कमिटी ने प्लयेर रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी जिला कोर्डिनेटर विकास कुमार को दिया है। संपर्क सूत्र 9871469972 तो खिलाड़ी इनसे संपर्क कर लेंगे ।


साथ ही कमिटि ने ये आश्वस्थ किया है कि जो खिलाड़ी अच्छा खेल दिखाएंगे उनको आगे आने वाले डिस्ट्रिक्ट मैच में खेलने और आगे बढ़ने का मौका जरूर मिलेगा बिना किसी भेदभाव, बिना किसी परिवार वाद के, चाहे खिलाड़ी 16 /19 या हैमेन ट्रॉफी किसी भी ऐज ग्रुप का हो सभी खिलाड़ियों को बराबर मौका दिया जाएगा अपने प्रदर्शन के आधार पे।


साथ ही बैठक में उपस्थित एवं अनुपस्थित सभी गया क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एवं क्लब सचिव / अध्यक्ष को सूचित किया जाता है कि अगली बैठक एवं अध्यक्ष का चुनाव 01 मार्च 2020 फरबरी को दोपहर 1 बजे गया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट ऑफिस आननद भवन एफ्रो मिनरल वाटर में होगा, जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी और जो सदस्य उपस्थित नही होंगे उनपे कमिटि कड़ा रुख अपना सकती है ।


नोट- अध्यक्ष पद के उमीदवार अपना पंजीकरण 20 फरबरी से 26 फरबरी के बीच में सुबह 10 से संध्या 4 बजे तक करवा सकते हैं। स्थान – गया क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय आनंद भवन, एफ्रो मिनरल वाटर।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

8 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago