पटना।। बहुप्रतीक्षित लाला लाजपतराय स्मृति ए बी सी ए गोल्डन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता गुरुवार पटना के लाला लाजपत राय भवन में प्रारंभ हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार , खेल एवं कला,संस्कृति मंत्री ने राज्य के नवोदित शतरंज सितारों के साथ बाजी खेलकर की।
राज्य में शतरंज के विकस हेतु अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा कीये जा रहे अनवरत प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री महोदय ने शतरंज के विकास हेतु सभी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों और विशेषकर बाहर से आये हुए खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराया और साथ ऐसे स्थलों का भ्रमण करने का आमंत्रण दिया।
इसके पूर्व अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना एवं सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य शतरंज संघ के पूर्व सचिव श्री अजित कुमार सिंह को शॉल पहनाकर शतरंज को समर्पित उनकी सेवाओ को सम्मानित किया गया। पंजाबी बिरादरी के सचिव संजय सलूजा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया ।
उद्घाटन सामारोह में अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष अमरंजय दुबे,संयुक्त सचिव नन्दकिशोर, विपल सुभाषी, शिवप्रिय भारद्वाज, अंतराष्ट्रीय निर्णायक अरबिंद कुमार सिंह,राष्ट्रीय निर्णायक पिंकी बनर्जी,अरुण कुमार ,लखीसराय जिला शतरंज संघ के सचिव संजय जायसवाल ,एम वी पी चेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं सचिव वेद प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
आज खेले गए प्रथम चक्र के मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों विपल सुभाषी , सुधीर कुमार सिन्हा, राम कृष्ण मिश्र ,सौरव रूप, मिन्हाजुल होदा, स्वप्निल राज,अश्मान गुप्ता,शिवप्रिय भारद्वाज, आशीष राज,सुभम साहा, अभिषेक सोनू,मिन्की सिन्हा, शिवम वर्मा,मरियम फ़ातिमा, कृष्ण मोहन,मनीष कुमार,सिद्धार्थ खन्ना,स्कंद त्रिपाठी ,अमन कुमार ,पीयूष कुमार,रूपेश बी रामचन्द्र,शिवम पांडे,रजनीश कुमार आदि ने अपने अपने मुकाबले जीत लिये।राष्ट्रीय अंडर-7 शतरंज में छठा स्थान प्राप्त करनेवाले पटना के प्रतियुष कुमार ने भी आज अपना मुकाबला जीत लिया।उपर्युक्त परिणामों की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के उप मुख्य निर्णायक अरबिंद कुमार सिंह ने बताया कि कल के मुकाबले सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…