गोल्ड जीत पीवी सिंधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Khelbihar.com

नई दिल्ली: विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधू ने स्वदेश लौटने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी सिंधू से बातचीत करते दिखे, उन्होंने मेडल हाथ में लिया और खुशी जताई. प्रधानमंत्री ने सिंधू को भारत का गौरव बताया.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘देश का गौरव, एक चैंपियन जो स्वर्ण (गोल्ड) पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आयी है. पीवी सिंधू से मिलकर खुशी हुई. उन्हें बधाई और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये शुभकामनाएं.’’

प्रधानमंत्री की तारीफ पर सिंधू ने भी थैंक्यू कहा. उन्होंने ट्वीट किया, ”आपके आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर.” ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता

. वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत और दो बार कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीत चुकी थी. सिंधू के साथ खेल मंत्री कीरण रीजिजू और राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद मौजूद थे.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago