लाहौर.भारत से मैच हारने के सिलसिला तो पाकिस्तान का जारी है लेकिन गज़ब तो तब हो गया जब भारत से हारने पर पाकिस्तान के एक फैन ने मंगलवार को पंजाब प्रांत की गुजरांवाला सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर पाक क्रिकेट टीम को प्रतिबंधित करने के साथ चयनसमिति को बर्खास्त करने की मांग की।
जज ने मामले में जवाब देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों को नोटिस जारी किया।
पाक मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, पीसीबी के अधिकारी बुधवार को अहम बैठक कर टीम प्रबंधन में बड़े बदलाव कर सकते हैं। संभावना है कि मुख्य कोच मिक्की आर्थर के कॉन्ट्रेक्ट को नहीं बढ़ाने का फैसला लेते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
टीम प्रबंधक तलत अली और गेंदबाजी कोच अजहर महमूद समेत पूरी चयन समिति को बर्खास्त किया जा सकता है। पीसीबी के महानिदेशक वसीम खान बैठक के लिए विदेश दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…