[ad_1]
चमोली 10 अप्रैल: पर्वतीय जिला क्रिकेट संघ चमोली द्वारा आयोजित जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी ने एलएम स्पोर्ट्स को 80 रनो से तथा दूसरे मुकाबले में चमोली क्लब ने लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित किया।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 228 रन बनाया जिसमे विनय 39 रन ,सुमित 38 रन ,विपिन 34 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए ध्यान सिंह को चार ,दीपक को दो तथा राजेंद्र को एक विकेट मिला। जबाब में उत्तरी एलएम स्पोर्ट्स की टीम 27.2 ओवर में सिर्फ 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जिसमे वीरेंद्र 36 रन ,राकेश 29 रन और सुरेंद्र ने 16 रन बनाया। गेंदबाजी में गिरीश ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट ,विपिन तीन और बिनय को एक विकेट मिला।
दूसरे मुकाबले में टॉस लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हलाकि यह फैसला उनके बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम सिर्फ 20.5 ओवर में 97 रन बनाया जिसमे प्रदीप ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाया। गेंदबाजी में लक्ष्मण ने घातक गेंदबाजी करते हुए अकेले आधी टीम से ज्यादा खिलाड़ियों को पवेलियन भेजते हुए 6 विकेट झटका,मयंक और विभव को दो दो विकेट मिला।
छोटे से लक्ष्य के जबाब में उत्तरी चमोली क्लब ने सिर्फ 10.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे प्रफुल्ल ने 46 रन और दीपशिखर ने 42 रन बनाया। गेंदबाजी में सिर्फ अनिल को एक सफलता हाथ लगा।
[ad_2]
Source link
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…