नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की 5 सदस्यीय चयन समिति पर दूरदर्शी नहीं होने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘‘अगर हम दूर की नहीं सोचते तो हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाते।
अगर समिति में दूरदर्शिता की कमी होती तो फिर जिस बुमराह को केवल सीमित ओवरों का क्रिकेटर माना जाता था, वे कैसे टेस्ट क्रिकेट में आ पाते और फिर आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन पाते।’’
प्रसाद ने कहा, ‘‘हम दूरदर्शी हैं, इसलिए हार्दिक पंड्या तीनों फॉर्मेट में ऑलराउंडर की भूमिका निभा पाए। जबकि पहले उन्हें सिर्फ टी20 का खिलाड़ी माना जाता था। मौजूदा समिति ने ही आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे स्थापित स्पिनरों की मौजूदगी के बावजूद रिस्ट स्पिनर कुलदीप और चहल को आगे बढ़ाया।’’
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…