नार्थ साउंड (एंटीगा): भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धार जसप्रीत बुमराह सबसे कम मैचों में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन हासिल की. बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 50वां शिकार डेरेन ब्रावो को बनाया.
जसप्रीत बुमराह ने 50 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा महज 11मैचों में किया है. इस तरह से उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों में इस मुकाम पर सबसे तेज पहुंचने के वेंकटेश प्रसाद और मोहम्मद शमी (दोनों 13 टेस्ट मैच) के पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया है.
भारत की तरफ से सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने का रिकार्ड अब भी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (नौ मैच) के नाम पर है. उनके बाद लेग स्पिनर अनिल कुंबले (दस मैच) और नरेंद्र हिरवानी, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और बुमराह (तीनों 11 मैच) का नंबर आता है.
वहीं, मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज अब भी भारत से 108 रन से पीछे है. वेस्टइंडीज ने भारत के पहली पारी में 297 के जवाब में अब तक 59 ओवर में 189 रन बनाए हैं और टीम ने आठ विकेट खोए हैं. भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने पांच, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा और बुमराह ने एक-एक विकेट लिए हैं.
भारत की पारी की बात करें तो अजिंक्य रहाणे (81) और जडेजा (58) ने सबसे अधिक रन बनाए. जडेजा ने अपनी पारी में 112 गेंदे खेली और छह चौके और एक छक्का लगाया. जडेजा ने अपनी पारी के दौरान इशांत (19) के साथ आठवें विकेट के लिये 60 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…