जहानाबाद जिला बी-डिविजन लीग में चैलेंजर क्रिकेट क्लब 54 रनों से जीती।।

Khelbihar.com

जहानाबाद।।मखदुमपुर के गाँधी मैदान में चल रहे जिलास्तरीय बी डिवीज़न क्रिकेट लीग के दौरान चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने आर्यभट्ट की टीम को 54 रनों से हरा दिया।सुबह टॉस चैलेंजर की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए,जिसमे हर्ष सिंह ने 77 जबकि रुद्रा ने 62 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।गेंदबाजी में आर्यभट्ट की टीम की ओर से रौशन ने 1 विकेट लिए जबकि एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा।

निर्धारित 30 ओवरों में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यभट्ट की पूरी टीम 23.2 ओवर में 140 पर ही सिमट गई और 54 रनों से मैच को गंवा बैठी।आर्यभट्ट की टीम की ओर से बल्लेबाजी में जावेद ने 29 रौशन ने 21 रौशन राजपूत ने 20 सिद्धार्थ ने 17 जबकि राहुल ने 14 रनों का योगदान दिया।

चैलेंजर टीम की ओर से गेंदबाजी में हर्ष सिंह ने 2 जबकि कुंदन,विकास,नितेश,साकेत,एवं हिमांशु कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए।मैच में शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए चैलेंजर टीम के हर्ष सिंह को लीग के कन्वेनर डीके पाल ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago