जहानाबाद।। कुछ दिनों से बारिश की वजह से बाधित मखदुमपुर के गांधी मैदान में चल रहे जिलास्तरीय बी डिवीज़न क्रिकेट में आज होने वाला लीग का अंतिम मैच में इलेवन स्टार की टीम को नारायण मेमोरियल की टीम के नही पहुंचने के कारण वाक ओवर दे दिया गया।
इस वाक ओवर में मिली जीत के सहारे इलेवन स्टार की टीम अपने चार मैचों में तीन जीत और एक ड्रा के साथ बी ग्रुप के सीनियर टीम बन कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।वहीं बी ग्रुप से नारायण मेमोरियल चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ ग्रुप की जूनियर टीम बन कर सेमीफाइनल में पहुंची।
पहला सेमीफाइनल शुक्रवार को A ग्रुप के जूनियर टीम युथ क्लब का मुकाबला B ग्रुप के सीनियर टीम इलेवन स्टार से जबकि रविवार को दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप A के सीनियर टीम सकलदेव मेमोरियल बनाम ग्रुप B के जूनियर टीम नारायण मेमोरियल से होगा।
दोनों सेमीफाइनल मैच सुबह 7 बजे से 50-50 ओवर के खेले जाएंगे।उक्त आशय की जानकारी लीग के कन्वेनर डीके पाल ने दी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…