जहानाबाद जिला बी-डिवीजन लीग में नारायण सीसी ने आर्यभट्ट सीसी को 170 रनों से हराया

Khelbihar.com

जहानाबाद।। स्थानीय मखदुमपुर के गांधी मैदान में बी डिवीज़न के ग्रुप बी के पहले मुकाबले में नारायण मेमोरियल क्रिकेट क्लब ने आर्यभट्ट क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 170 रनों से रौंद दिया।

सुबह टॉस नारायण मेमोरियल के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित और मो आतिफ़ के शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए।मोहित ने 82 जबकि आतिफ़ ने 52 और ऋषभ ने 34 आदित्य ने 29 रनों का योगदान दिया।आर्यभट्ट की टीम की ओर से गेंदबाजी में जावेद और सन्नी ने दो-दो जबकि गौतम ने 1 विकेट लिए।

246 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यभट्ट क्लब की टीम रनों के दबाव के कारण मात्र 13 ओवरों में ही 75 रनों पर सिमट गई।जिसमे रवि ने सर्वाधिक 19 और सिद्धार्थ ने 9 और टीबु ने 8 रन बनाए।नारायण क्लब की टीम की ओर से सभी गेंदबाजो ने सधी हुई लाइन लेंथ से गेंदबाजी की।ऋषभ ने 3 जबकि अंकित,आदित्य और राजवीर ने दो-दो विकेट झटके।

मैच में शानदार 82 रनों की पारी खेलने वाले विजेता टीम के मोहित को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।कल का मैच चैलेंजर क्रिकेट क्लब बनाम प्रेम ट्रांसपोर्ट क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago