जहानाबाद लीग:-ऑल स्टार,अमन सीसी को 203 रन से हरा लीग के फ़ाइनल में,

Khelbihar.com

Jahanabaad: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिक्रेट लीग के दूसरे सेमी फाइनल में आल स्टार ने अमन क्रिक्रेट क्लब को 203 रन से हराया ।


दो दिवसीय मैच में आल स्टार के कैप्टन कंचन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।और 35.4 ओवर में 216 रन बना के आल आउट हो गई।ऑल स्टार के तरफ से रजनीश ने 55 कृष्णा ने 33 और निशांत ने 28 रन का योगदान दिया।अमन क्रिकेट क्लब के लिए अंकित – स्वराज ने 4-4 विकेट लिया।


जवाब में अमन क्रिकेट क्लब 37.4 ओवर सिर्फ 90 रन बना के आल आउट हो गई ।अमन क्रिकेट क्लब के तरफ से अनमोल ने 28 और दिग्विजय ने 19 रन का योगदान दिया।वहीं पहली परी में ऑल स्टार के लिए कुंदन ने 4 रोहित ने 3 और कंचन ने 2 विकेट लिया।पहली पारी के आधार पर आल स्टार ने इस तरह 126 रन की विशाल लीड लि।


दूसरी पारी में ऑल स्टार ने 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।ऑल स्टार के लिए दूसरे पारी में रोहित ने 50 , सुभाष ने 33, गौतम ने 31 और कंचन ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया।
अमन के लिए दूसरे पारी में दिनेश ने 2 और अंकित – स्वराज – धीरज ने 1-1-1 विकेट लिया।


अपनी दूसरी पारी में 332 रन का विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन क्रिकेट क्लब की टीम 27.3 ओवर 128 रन पे ऑल आउट हो गई ।
अमन की तरफ से दूसरी पारी में अनमोल और अंकित ने 24-24 रन का योगदान दिया।दूसरी पारी में वहीं ऑल स्टार के लिए कुंदन ने 4 और कंचन – रजनीश – रोहित ने 1-1-1 विकेट लिया।


कुंदन को उनके घातक गेंदबाजी के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया।
इस जीत के साथ ऑल स्टार ने फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाई ।
फाइनल में ऑल स्टार का मुकाबला ज़ायका क्रिकेट क्लब से जहानाबाद के एयरोड्रम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago