Categories: झारखण्ड

जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट में धर्म और कशिश के अर्धशतक से रामगढ ने बोकारो को पराजित किया

[ad_1]

जमशेदपुर 6 अप्रैल: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा जमशेदपुर जिला क्रिकेट सघ के तत्वाधान में आयोजित झारखण्ड अंतर् जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला रामगढ और बोकारो के बीच खेला गया जिसमे रामगढ ने बोकारो को एकतरफा मुकाबले में 134 रनो से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ की टीम निर्धारित 40 ओवर में सिर्फ चार विकेट खोकर 259 रनो का स्कोर बनाया जिसमे धरम कुमार ने शानदार 94 रनो की पारी खेली हलाकि अपने शतक से चूक गए इसके अलावे कशिश मुंडा ने नाबाद अर्धशतक लगाते हुए 64 रनो की पारी खेला। आशीष नाबाद 41 रन और पियूष कुमार 30 रन बनाया। गेंदबाजी में बोकारो के आर्यन ने दो ,प्रेम और राज कुमार ने दो दो विकेट झटके।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम 32.4 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 129 रन ही बना सका जिसमे प्रणब ने सबसे ज्यादा 22 रन ,और आर्यन ने नाबाद 19 रन बनाया। गेंदबाजी में रामगढ के भविष्य चार विकेट ,शिवम् तीन विकेट ,अभय को दो विकेट मिला।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago