जोन्टी रोड्स ने कहा मुझे नही लगता कि भारत वर्ल्डकप के दाबेदार है।।

Khelbihar.com

जोन्टी रोड्स ने कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम संतुलित जरूर है लेकिन बाकी टीमें भी उससे कम नहीं हैं मुझे नही लगता कि भारत परवल दाबेदार है वर्ल्डकप के लिए। विश्वकप में कुछ बहुत मजबूत टीमें हैं। हालात के अनुसार, अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों के चयन और प्रदर्शन पर ही सब निर्भर करेगा। भारत के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है।

जसप्रीत बुमराह जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं, जिनको डेथ ओवर में महारथ हासिल है। मैं इतना जानता हूं कि भारत के साथ छह टीमें और भी होंगी, जो विश्वकप में मजबूत टक्कर देंगी। इसमें वेस्टइंडीज की तो बात ही नहीं हो रही है। उसने फिर से अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इस बार का प्रारूप ही कुछ ऐसा है कि सभी के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते बराबर से खुले हैं। 

आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या के बारे में जोंटी रोड्स ने कहा कि विश्वकप में उनकी भूमिका अहम होगी क्योंकि वो बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी भी अच्छी कर लेते हैं। हालांकि, उन्हें टी-20 गेम के फॉर्मेट से निकलकर 50 ओवर वाले फॉर्मेट में खुद को फिट करना होगा।

टी-20 में आप या तो सात गेंदे खेल सकते हो या फिर दो ओवर गेंदबाजी कर सकते हो पर वनडे फॉर्मेट में ऐसा नहीं है। वहां जरूरत पड़ने पर लंबा खेलने और लंबी गेंदबाजी करने की जरूरत पड़ती है। भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से पांच जून को साउथैम्पटन में होना है। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago