जो खुद असंवैधानिक है,जिसे नियम-कानून से कोई वास्ता नहीं वे अनुशासनहीनता तोड़ने का आरोप लगा रहे:-अरुण सिंह

Khelbihar.com

Patna:-पटना जिला क्रिकेट संघ के निलंबित करने के बाद पहली बार बोले पटना जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी या सहायक सचिव अरुण सिंह।।

उन्होंने कहा है कि जो खुद असंवैधानिक है वे संविधान की बात कर रहे हैं। जिन्हें नियम-कानून से कोई वास्ता नहीं वे अनुशासनहीनता तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। हद हो गई। आखिर नियम की बात करने वाले पहले यह तो बताएं मैंने पटना जिला क्रिकेट संघ के संविधान के किस नियम का उल्लंघन किया है और मुझे किस नियम के तहत पांच साल के लिए निष्कासित किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा है कि प्रवीण कुमार प्राणवीर द्वारा निष्कासन का पत्र अभी तक मेरे पास नहीं पहुंचा पर मीडिया में खबर पहुंच गई है। यह नियम का उल्लंघन नही तो क्या है यह किसने किया उन्होंने किया है।

आगे अरुण सिंह ने बताया है कि पटना जिला क्रिकेट संघ का मामला अभी न्यायालय में लंबित है। माननीय न्यायालय ने ‘स्टेटस को’ खत्म करने का आदेश दिया है। माननीय न्यायालय ने दोनों गुटों में से किसी एक गुट को काम करने की इजाजत नहीं दी है।

श्री अरुण सिंह ने कहा आपको पिछले कुछ दिन में क्या हुआ जानना जरूरी है। सबसे पहले अपने आपको पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कहने वाले प्रवीण कुमार प्राणवीर ने संघ के कार्यक्रम की घोषणा की। मैंने उसके उलट अपने गुट का कार्यक्रम घोषित किया। इस पर तीसरे व्यक्ति प्रेम वल्लभ सहाय कोर्ट में चले गए और यह याचिका दायर की कि दोनों गुट अपने-अपने कार्यक्रम को घोषित किये हैं कौन सही है बताया जाए।

इस पर माननीय न्यायालय ने रोक लगाते हुए स्टेटस को लगा दिया। ‘स्टेटस को’ को फिर न्यायालय ने हटा दिया। स्टेटस को तो दोनों गुटों के लिए हटा। इसमें अनुशासनहीनता और नियम उल्लंघन की बात कहां से आ गई।

उन्होंने यहाँ तक बताया कि मैंने क्रिकेट के लिए क्या किया यह मैं नहीं बता सकता हू। मेरे द्वारा अपने कामों की तारीफ खुद करना शोभा नहीं देता है। मेरे द्वारा क्रिकेट में किये गए योगदान के बारे में पटना क्रिकेट जगत से लेकर बिहार क्रिकेट जगत जानता है। प्रवीण कुमार प्राणवीर का पटना क्रिकेट में क्या योगदान है यह भी लोगों को पता नही है।।

उन्होंने कहा कि अभी तो बिहार क्रिकेट संघ की स्थिति तय नहीं है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति भी मान रही है कि बिहार में दो गुट (हाल ही में विवादित हुआ है संघ जिसके कारण गोपाल बोहरा व रविशंकर प्रसाद गुट व जगन्नाथ सिंह गुट है) को मान रहा है।

प्रशासकों की समिति ने दोनों गुटों का कहा है कि पहले सक्षम न्यायालय से अपने पक्ष में आदेश लेकर आये हैं। यहां तक कि दोनों गुटों को बीसीए के संविधान को बजाप्ता रजिस्टर्ड करवाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है और मैं इस असंवैधानिक व्यक्ति पर जीत हासिल करूंगा।

आपको बता दे कि पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने संघ के कार्यकारी सचिव अरुण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पांच वर्षों के लिए संघ के निष्कासित कर दिया है यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने शनिवार को प्रेस रिलीज कर दी थी।

उन्होने अरुण कुमार सिंह पर आरोप लेते हुए कहा था कि अरुण सिंह ने संघ विरोधी कार्य कर संगठन की छवि खराब करने, अनुशासनहीनता बरतने और खेल की गतिविधि में बाधा पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा था कि इसकी सूचना बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (गोपाल बोहरा व रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाले गुट) को दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago