सिमडेगा : पिछले वर्ष जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता बनीं झारखंड महिला टीम के कोच तारणी कुमारी को इस वर्ष का हॉकी झारखंड का बेस्ट कोच घोषित करते हुए उसे मोमेंटों देकर एवं शॉल देकर सम्मानित किया.
रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आज हॉकी झारखंड की 6वीं वार्षिक आम सभा हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में हॉकी झारखंड से मान्यता प्राप्त झारखंड के सभी जिला के अध्यक्ष, सचिव एवं हॉकी झारखंड के आजीवन सदस्य उपस्थित थे.
हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी सदस्य रही कांति बा और तारणी कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया. बिगन सोय को नया संयुक्त सचिव बनाया गया. कार्यकारिणी समिति के सदस्य रेशमा कोंगाडी, अनिता होरो तथा दशरथ महतो को बनाया गया.
सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्याय उवेंद्र सिंह, मनोज कोनबेगी, धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, संजीव झा, अशोक भगत, कोषाध्य आश्रिता लकड़ा सहित कार्यकारिणी समिति के समस्त सदस्य एवं 24 जिला के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे.
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…