[ad_1]
गोड्डा 27 मार्च: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा स्थानीय गांधी मैदान में दो अप्रैल से आयोजित अंडर 14(प्लेट ग्रुप) अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी हेतु जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई तथा कार्यों का बँटवारा सदस्यों के बीच किया गया। टूर्नामेंट के लिए जेएससीए के आब्जर्वर, अंपायर एवं स्कोरर एक अप्रैल को गोड्डा पहुँच जायेंगे।
मुख्य बिंदु :
● यह टूर्नामेंट गोड्डा, लोहरदगा, लातेहार व कोडरमा में खेला जायेगा।
● टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 अप्रैल को गोड्डा में खेला जायेगा।
● सभी टीमों के रहने की व्यवस्था जिस होटल में की गई है उस होटल के सभी कमरों को प्रत्येक दिन सेनिटाइज कराया जायेगा।
●सभी खिलाड़ियों का covid टेस्ट भी कराया जायेगा।
●मैच के दौरान भी सभी खिलाड़ियों के लिये हैंड वाश एवं सेनिटाइजर के व्यवस्था की जायेगी।
● बैठक में मुख्य रूप से सचिव रंजन कुमार, सनोज कुमार, मोहम्मद किरमान अंसारी, संजीव कुमार, राजीव भंडारी, मुकेश मंडल, दीपक यादव, सुप्रकाश रंजन, अवधेश, शंकर दास, अजित कुमार, विजय कुमार, लोकेश रंजन व बीरेंद्र मंडल मौके पर उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…