टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका , शिखर धवन विश्‍व कप से हुए बाहर।

Khelbihar.com

टीम इंडिया को विश्‍व कप 2019 में मंगलवार को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय विस्‍फोटक ओपनर शिखर धवन विश्‍व कप 2019 से बाहर हो गए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के दौरान धवन के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसमें स्‍कैन में पाया गया कि वह फ्रैक्‍चर है।

शिखर धवन को शतकीय पारी खेलने के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। इसकी वजह से वह फील्डिंग करने नहीं आए थे। बता दें कि धवन को ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्‍टर नाइल की उछाल लेती गेंद अंगूठे में लगी थी। धवन ने दर्द की परवाह किए बगैर अपनी पारी जारी रखी और वनडे करियर का 17वां शतक जमाया।

उन्‍होंने 109 गेंदों में 117 रन की पारी खेली थी। इसके बाद धवन की जगह रवींद्र जडेजा फील्डिंग करने मैदान पर उतरे थे। टीम इंडिया का अगला मैच न्‍यूजीलैंड के खिलाफ होना है। ऐसे में शिखर धवन की जगह अब केएल राहुल ओपनिंग की जिम्‍मेदारी संभाल सकते हैं।

अब यह देखना रोचक होगा कि शिखर धवन की जगह टीम में किसे शामिल किया जाता है। रिषभ पंत को मौका मिलने की संभावना सबसे ज्‍यादा है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया के सामने एक बार फिर नंबर-4 की समस्‍या खड़ी हो जाएगी क्‍योंकि केएल राहुल ने इस पोजीशन के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago