टैलेंट क्रिकेट लीग अंडर-16 का महासंग्राम 14 मई शुरू,देखे पूरी न्यूज़

Khelbihar.Com।पटना।।

टैलेंट क्रिकेट लीग अंडर-16 का आयोजन आगामी 14 मई से संजय गांधी स्टेटियम गर्दनीबाग पटना में होने जा रहा है इसकी जानकारी आयोजन सचिव वर्षा शर्मा ने दी है ।। वी.के.एस स्पोर्ट्स एकेडमी के बैनर तले आयोजित होने जा रहे इस लीग में 16 टीमो के ओर से खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है ।बिहार क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार इस लीग के सभी मैच आयोजित किए जाएंगे ।।

आयोजन सचिव वर्षा शर्मा

आगे उन्होंने ने बताया कि प्रत्येक मैच के दौरान बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे और सभी मैच का स्कोरर सहित बिहार क्रिकेट संघ को उपलब्ध करा दिया जाएगा।।

आयोजन सचिव ने आगे कहा कि इस लीग को सफल बनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है मैचों के संचालन स्टेट पैनल के अम्पायर करेंगे । टैलेंट क्रिकेट में खेलने वाले टीमो के नामों का चयन कर लिया गया है सभी चयनित खिलाड़ियो को इन्ही 16 टीमो में खेलने का मौका मिलेगा। लीग में खेलने वाले टीमो के नाम इस प्रकार से है:-

16 टीमो के नाम और टीम लोगो

आगे बताया कि सभी टीमो के खिलाड़ियो को आकर्षक ट्रेस उपलब्ध कराया जाएगा ।इस लीग के माध्यम से ग्रामीण और अर्दशहरी खिलाड़ियो को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।।उन्होंने ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि इस लीग के समाप्ति के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन वी.के.एस स्पोर्ट्स एकेडमी के टीम के लिए किया जाएगा तथा चयनित खिलाड़ियो को एकेडमी में प्रशिक्षित कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता में वी.के.एस स्पोर्ट्स एकेडमी टीम से खेलने को मौका दिया जाएगा।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago