टैलेंट क्रिकेट लीग अंडर-16 के पहले मैच में हर्ष वर्धसन के पंच(5विकेट) से जीती कैम्ब्रिज किंग ।

Khelbihar.com

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर आयोजित संजय गांधी स्‍टेडियम में टैलेंट क्रिकेट लीग फॉर अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के पहले मैच में शानदार आगाज करते हुए कैम्ब्रिज किंग ने पटना पैंथर्स को 9 विकेट से हरा दिया।।आज के मुख्य अतिथि के रूप के सबाक्रीम तथा नियो फिटनेस जिम मैनेजर डॉ. सुप्रिया उपस्थित थे।।

पहले मैच का टॉस पटना पैंथर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसमें पूरी टीम सिर्फ 17 ओवर खेल कर 74 रन पर सिमट गई जिसमे 21 रन एक्स्ट्रा थे।इवान राज एक मात्र खिलाड़ी जिन्होंने दहाई अंक तक पहुचा लेकिन सिर्फ 12 रन बनाए,निशान्त 7 रन,रामानुजन 7 रन बनाए।। गेंदबाजी करते हुए कैम्ब्रिज किंग के हर्ष वर्धसन ने घातक गेंदबाजी की 5 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, शांतनु 2 और निशान्त को 1 विकेट मिला।।

75 रनों के छोटे से स्कोर को कैम्ब्रिज किंग की टीम सिर्फ 7.5 ओवर में 1 विकेट खो कर हासिल कर लिया जिसमे यस सिंह 8,आदित्या 26 और शांतनु 22 रन बनाए।पटना पैंथर्स के सिर्फ रूपेश रंजन सफल रहे और 1 विकेट निकाले।कैम्ब्रिज किंग के हर्ष वर्धसन मैन ऑफ द मैच मिला।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago