टैलेंट सर्च क्रिकेट अंडर -16 लीग का ट्रायल आज भोजपुर में

Khelbihar.Com।भोजपुर।।

बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त टैलेंट सर्च क्रिकेट लीग अंडर-16 में खेलने बाले खिलाड़ियों के चयन हेतु दूसरी चरण का ट्रायल आज से वीर कुँवर सिंह स्टेडियम रमणा मैदान भोजपुर में आज 8 बजे सुबह से प्रारंभ होगा ।ये जानकारी आयोजन अध्यक्ष धीरज कुमार ने दिया।

उन्होंने कहा कि आरा में होने जा रहे ट्रायल का आयोजन क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर के परिक्षक की देख रेख में होगा ।उन्होंने ने कहा कि वीर कुँवर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा अयोजिय किए जा रहे टैलेंट सर्च क्रिकेट लीग अंडर-16 के आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी प्रकार की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

श्री कुमार ने कहा कि इस लीग में खेलने हेतु अंतिम रूप से चयनित सभी खिलाड़ियों को विभिन्न फॉरेनचाइची की ओर से मौका मिलेगा ।उन्होंने ये भी कहा कि खिलाड़ियों को सभी प्रकार सुविधा फ्रेंचाइजी ऑनर द्वारा प्रदान किया जाएगा। आगे बताते हुए कहा कि भोजपुर में अयोजिय होने जा रहे ट्रायल में कैमूर, रोहतास, बक्सर,भोजपुर, के खिलाडी क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के मैदान में हिस्सा लेंगे।।

आयोजन सचिव वर्षा शर्मा ने कहा कि लीग का आयोजन सिर्फ ग्रमीण और अर्दशहरी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना है ।उन्होंने कहा कि आज के ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन पिन्टू सिन्हा, नुरपेश रंजन,और ओ.पी यादव करेंगे।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago