डायनामिक कृषांग क्रिकेट:-ब्लू फोकस स्पोर्टिंग क्लब ने मंदार इलेवन को 73रनों से हराया।

Khelbihar.com

Banka: जिला मुख्यालय स्थित आर एम के स्कूल के मैदान पर जिला खेल संघ एंव जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का तीसरा मैच आज ब्लू फोकस स्पोर्टिंग क्लब, बिजय नगर और मंदार इलेवन के बीच खेला गया ।

25-25ओवरों के इस मैच में टाॅस ब्लू फोकस टीम ने जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 25 ओवरों में 9 विकेट खोकर 177 रन का स्कोर टांग दिया ।इसमें सबसे अधिक चंदन कुमार ने 39 गेंदों पर छह(6)चौके की मदद से नावाद 44 रन बनाया ।वहीं मंदार इलेवन की ओर से केशव कुमार ने 5 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिया ।


जबाबी पाली खेलने उतरी मंदार इलेवन के खिलाड़ियों ने रन औसत को बरकरार रखने के चक्कर में अपनी विकेट गवांते गया और 19 ओवरों में मात्र 104 रन ही बना सकी ।इसमें गुलफराज ने पाँच चौके की मदद से 26 रन बनाया । वहीं ब्लू फोकस टीम की ओर से अक्षय कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर 5 रन 2 विकेट चटकाएं ।

मैन ऑफ दि मैच 39 गेंदों पर नावाद 44 रन बनाने वाले चंदन कुमार को डायनामिक ग्रुप के संयुक्त सचिव मनोरंजन यादव ने मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया ।इस अवसर पर बाँका जिला खेल संघ के सचिव शिव नारायण झा, संयुक्त सचिव चंदन चौधरी, मणिकांत मिश्रा, सुधांशु कुमार नीरज कुमार, प्रमोद कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।आज अमित कुमार एंव आशीष कुमार ने निर्णायक के रूप में सराहनीय योगदान दिया जबकि स्कोरिंग मदन कुमार ने किया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago