[ad_1]
धनबाद 2 मार्च: डीएवी स्कूल बनियाहीर ने वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। मंगलवार को जियलगोरा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में डीएवी बनियाहीर ने डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह को सात विकेट से बुरी तरह हरा दिया।
टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करती हुई डीएवी मॉडल की टीम अपने कोटे के 30 ओवर नहीं खेल पाई। उसके सारे बल्लेबाज 21.3 ओवर में 87 रन बनाकर आउट हो गए। अमन कुमार वर्मा ने 31, ओम शर्मा ने 22 और शिवम गुप्ता ने 12 रन बनाए। वहीं युवराज कुमार ने 16 पर पांच विकेट चटकाए। प्रकाश कुमार सिंह को दो विकेट मिला।
जवाब में बनियाहीर ने 14.5 ओवर में ही तीन विकेट गंवा जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिए। युवराज ने बल्ले से भी अपना जलवा दिखाते हुए 44 रन बनाकर नाबाद रहे। डीएवी मॉडल के धीरज तिवारी ने 21 पर दो और अमन कुमार वर्मा ने 26 पर एक विकेट लिए। मैन ऑफ द फाइनल युवराज कुमार को चुना गया।
बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बीसीसीएल के महाप्रबंधक (खान सुरक्षा) ए के सिंह ने विजेता और डीसीए के उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। इसके अलावा डीसीए के संयुक्त सचिव बल शंकर झा, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, कार्यकारिणी सदस्य जावेद इकबाल खान ने टूर्नामेंट के मैचों में चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, असीम, रमन राय, अंपायर ओमप्रकाश राय, नीरज पाठक, स्कोरर ज्ञान ज्योति, महेश गोराई आदि उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…