पटना। मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में 4 जुलाई से शुरू होने वाले डॉ आरपी सिंह मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण गुरुवार को आयोजन अध्यक्ष डॉ दीपेंद्र कुमार सिंह (अध्यक्ष, आरपी सिंह फाउंडेशन), पटना नगर निगम के सशक्त समिति के सदस्य वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती और सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के ऑनर सुमित शर्मा ने किया।
ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर आयोजन अध्यक्ष डॉ दीपेंद्र कुमार सिंह (अध्यक्ष, आरपी सिंह फाउंडेशन) ने कहा कि टूर्नामेंट की तैयारी आयोजन सचिव संतोष तिवारी (महासचिव, सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन) की देखरेख में शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारे फाउंडेशन का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देना है। इसी के तहत यह कार्यक्रम पिछले कुछ सालों से प्रतिवर्ष किया जा रहा है।
डॉ दीपेंद्र ने कहा कि इस टूर्नामेंट में नौवीं कक्षा तक अध्ययनरत छात्रों को ही भाग लने दिया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में ज्यादा उम्र के बच्चों को नहीं खेलने दिया जयेगा। मैच नॉक आउट पद्धति में 25-25 ओवर के खेले जायेंगे। मैच के दौरान अंपायरों द्वारा लिया गया निर्णय ही सर्वोपरि होगा। भाग लेने हेतू अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…