एशियाई चैंपियन गोला फेंक खिलाड़ी मनप्रीत कौर के नमूने को चार बार पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित कर दिया। नाडा की डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल के मुताबिक मनप्रीत पर यह प्रतिबंध चार साल के लिए लागू रहेगा जिसकी शुरुआत 20 जुलाई 2017 से होगी।
नाडा के निदेशक नवीन अग्रवाल ने बताया, ‘हां मनप्रीत कौर को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उनके पास हांलाकि इस फैसले के खिलाफ डोपिंग रोधी अपीलीय पैनल में अपील करने का मौका है।’ इस फैसले से मनप्रीत 2017 में भुवनेश्वर में हुए एशियाई चैंपियनशिप में मिले स्वर्ण पदक और अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को गंवा देगी क्योंकि पैनल ने उन्हें नमूने के संग्रह करने की तारीख से अयोग्य घोषित कर दिया।
मनप्रीत के नमूने को 2017 में चार बार पॉजिटिव पाया गया। चीन के जिन्हुआ में 24 अप्रैल को एशियाई ग्रांप्री के बाद फेडरेशन कप (पटियाला, एक जून) एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (भुवनेश्वर, छह जुलाई) और अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप (गुंटूर, 16 जुलाई) में भी उनके नमूने को पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने इन सभी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…