तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक बार फिर अश्विन की अजब गेंदबाजी चर्चा में,देखे

Khelbihar.com

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर चर्चा में हैं, उनका गेंद के साथ प्रयोग तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में भी जारी है। उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगन्स और मदुरई पैंथर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक विचित्र तरह की गेंद का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज को आउट कर दिया। यह घटना पारी के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई।

अश्विन ने रन-अप के दौरान गेंद को अपनी पीठ के पीछे छिपाया, इससे पहले कि वह फ्लाइटेड गेंद को छोड़ते, उन्होंने अपने दूसरे हाथ को गतिहीन कर दिया। गेंद काफी देर धीमी रफ्तार में हवा में ही रही और यही कारण है कि बल्लेबाज चकमा खा गया और शॉट को सीधा लॉन्ग ऑफ पर खड़े फील्डर के हाथों में मार बैठा और इस तरह अश्विन ने रहस्यमयी गेंद पर विकेट हासिल कर लिया।

अश्विन की डिंडीगुल ड्रैगन्स को आखिरी ओवर में 32 रनों का बचाव करना था और वो ओवर खुद अश्विन डाल रहे थे। कप्तान अश्विन ने एक बार फिर साबित किया कि वो किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहते हैं और उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए आखिरी ओवर में सिर्फ 2 रन दिए और दो विकेट भी चटकाए। फलस्वरूप ड्रैगन्स ने 30 रनों से आरामदायक जीत दर्ज कर ली।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago