तीसरी राष्ट्रीय बॉसी प्रतियोगिता में बिहार की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।

Khelbihar.com

पटना, 3 जून से 5 जून तक आगरा,उत्तर प्रदेश में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय बॉसी प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 18 राज्यों की 400 खिलाड़ी शिरकत कर रहें थे। बॉसी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राकेश रंजन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार खिलाड़ी अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए नये कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने 5 स्वर्ण पदक 4 रजत पदक और 3 कांस्य पदक अपने नाम किये। पटना की आशिका सिंह ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीत कर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।इसी प्रतियोगिता के आधार पर 13 से 17 सितंबर तक कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित होने वाली एशियन बॉसी जूनियर प्रतियोगिता के लिए बिहार से भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है।खिलाड़ियों की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:- अंडर 14 ग्रुप :-  युगल बालिका स्पर्धा – स्नेहा राज व आशिका सिंह (स्वर्ण पदक), एकल बालिका स्पर्धा – स्नेहा राज (रजत पदक), आशिका सिंह (स्वर्ण पदक), युगल बालक स्पर्धा – आर्यन कुमार व प्रियांशु कुमार ( स्वर्ण पदक), एकल बालक स्पर्धा – प्रियांशु कुमार (स्वर्ण पदक)मिश्रित युगल स्पर्धा – आशिका सिंह व चंदन कुमार ( स्वर्ण पदक)अंडर 19 ग्रुप :-  युगल बालक स्पर्धा – सोनू कुमार व चंदन कुमार (स्वर्ण पदक), अथर्व साहनी व प्रशांत कुमार ( रजत पदक), रणधीर कुमार व आदित्य कुमार ( कांस्य पदक),  एकल बालक स्पर्धा – सोनू कुमार ( रजत पदक), अथर्व साहनी ( कांस्य पदक)मिश्रित युगल स्पर्धा – स्नेहा राज व प्रशांत कुमार (कांस्य पदक) अपने नाम किये।

बिहार बॉसी टीम की उपलब्धि पर पटना जिला सचिव राजीव रंजन और मुजफफरपुर जिला सचिव कुमार आदित्य ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago