थाईलैंड.।।सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरूष युगल जोड़ी ने थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। रंकीरेड्डी और चिराग ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया के चोई सोलग्यू और सियो सेयूंग जाए को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां एक घंटे तक चले मुकाबले को 21-17, 17-21, 21-19 से अपने नाम किया। कोरियाई जोड़ी के खिलाफ रंकीरेड्डी और शेट्टी की यह पहली जीत है।
विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज इस भारतीय जोड़ी को फाइनल में पहुंचने के लिए एक अन्य कोरियाई जोड़ी की चुनौती से पार पाना होगा। रंकीरेड्डी और शेट्टी का शनिवार को मुकाबला सुंग ह्यून और शिन बेक शेओल की जोड़ी से होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…