दिल्ली हाईकोर्ट ने आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर सुनाया बड़ा फैसला

Khelbihar.com

दिल्ली।। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बड़ी राहत देते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर दायर की गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया है।

बीसीसीआई और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी प्रक्रिया के खिलाफ ये जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर शर्मा द्वारा दायर की गई थी जिन्होंने आरोप लगाया था कि इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की बोली लगाना संवैधानिक और वैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने अपनी याचिका में इसे गैरकानूनी बताया था और इसे रोकने की मांग की थी।

दिल्ली उच्च न्यायालय के इस फैसले से सुधीर शर्मा को झटका लगा है। सुधीर ने अपनी याचिका में सरकार से ‘अंतर्राष्ट्रीय मानव नीलामी’ से संबंधित मामले को देखने के लिए कहा था। उनका मानना है कि इस तरह खुली बोली (नीलामी) के माध्यम से खिलाड़ियों की बिक्री से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा मिलता है। इसे रोका जाना चाहिए।

सुधीर ने कहा, ‘इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कानून के खिलाफ जाकर मानव नीलामी का आयोजन कर रहा है, जो कानूनी व्यवस्था का मजाक है और नागरिकों को भारत के संविधान द्वारा प्रदान किए गए समानता के अधिकार के गंभीर मुद्दे को प्रभावित करता है।’ हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सुधीर शर्मा याचिका खारिज होने के बाद अब अगला कदम क्या उठाते हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago