Categories: झारखण्ड

देवघर प्रीमियर लीग में ब्लैक रॉयल्स और रेड फाइटर की टीम विजयी

[ad_1]

देवघर 15 मार्च: देवघर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित देवघर जिला प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबले हुए पहले मुकाबले में ब्लैक रॉयल्स ने येल्लो टाइगर को 6 विकेट से तथा दूसरे मुकाबले में रेड फाइटर ने पिंक पैंथर को 34 रनो से पराजित कर अपने अपने मुकाबले जीते।

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए येलो टाइगर की टीम 19.5 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जिसमे आशुतोष ने शानदार 72 रन ,सूरज 21 रन और अभिषेक 18 रन बनाया जबकि गेंदबाजी में ब्लैक रॉयल के निशांत को तीन ,सत्यम और करण को दो दो विकेट मिला। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक रॉयल्स की टीम 18.5 ओवर में सिर्फ चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमे हार्दिक ने 61 रन ,परवेज 46 रन बनाया। गेंदबाजी में आशुतोष और मुकुल को दो दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच हार्दिक को दिया गया।

आज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सौरव के 65 ,रन ,संग्राम के 32 रन और शिवम् के 31 रन के मदद से 20 ओवर में चार विकेट खोकर 175 रन बनाया।गेंदबाजी में कुणाल को दो और अनिकेत को एक विकेट मिला। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए गौरव के 30 रन ,शिवम् ले 24 रन और सौरभ के 21 रनो के मदद से पिंक पैंथर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन बनाया जिसमे भास्कर और अनुराग को दो दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच सौरभ चंदा को दिया गया।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago