द्वितीय सुमित्रा दयाल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मिथिला फाइटर और पठान द रॉकर्स जीती।।

Khelbihar.com

पटना। मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार में चल रहे द्वितीय सुमित्रा दयाल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैचों में मिथिला फाइटर और पठान द रॉकर्स ने अपने-अपने मैच जीती।मिथिला फाइटर ने बालाजी प्रोपर्टी को छह और पठान द रॉकर्स ने रियलाइज रॉकर्स को एक विकेट से हराया।

पहले मैच में बालाजी प्रोपर्टी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में मात्र 76 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमे सोनिया राज 13 रन ,अतिरिक्त 51 रन रहा।गेंदबाजी में के मिथिला फाइटर के दिव्यांशी 4,निवेदिता 2 विशलक्षी 2 विकेट मिला।।

जवाब में मिथिला फाइटर ने 8.4 ओवर में चार विकेट पर 80 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।जिसमे ममता 30 रन, आकांक्षा 15, अतिरिक्त 21 रन रहा। बालाजी प्रोपर्टी इंद्राणी 3 विकेट लिए।मिथिला फाइटर के दिव्यांशी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे मैच में रियलाइज रॉकर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 102 रन बनाये। जिसमे सुप्रिया 13 रन, निशिता 10 रन, अतिरिक्त 50 रन रहा।गेंदबाजी में श्रद्धा ,हर्षिता को 2- 2 विकेट, अंकिता यादव 1 विकेट मिला।।

जवाब में पठान द रॉकर्स ने 14.3 ओवर में 9 विकेट पर 106 रन बना ली जिसमे हर्षिता ने नाबाद 46 रन , श्रद्धा 14 रन, अतिरिक्त 24 रन रहा। गेंदबाजी में सुधा 5 दिव्यादीप 3 विकेट मिला।। हर्षिता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago