पटना।। धोनी ने कश्मीर में क्रिकेट एकेडमी खोलने की इच्छा के बारे में खेल मंत्रालय को बता दिया है. हालांकि धोनी कश्मीर में हालात सामान्य होने के बाद ही एकेडमी बनाने पर पहल करेंगे. इतना ही नहीं धोनी फ्री में ही कश्मीरी खिलाडियों के लिए इस एकेडमी को चलाना चाहते हैं.
इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय सेना के साथ कश्मीर में समय बिता रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं. धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है.
उन्होंने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे. कश्मीर में आर्मी के लिए ड्यूटी कर रहे धोनी के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. धोनी आर्मी में एक सामान्य जवान की तरह ड्यूटी पर तैनात है और सभी काम कर रहे हैं.
फॉर्म सवालों के घेरे में
वर्ल्ड कप के दौरान धोनी रन बनाने में तो कामयाब रहे थे, लेकिन जरूरत के वक्त तेजी से रन नही बना पाए. वेस्टइंडीज दौरे पर क्रिकेट टीम का एलान करते हुए सिलेक्टर्स ने रिषभ पंत को तीनों फॉर्मेट में टीम का मुख्य विकेटकीपर बताया था. ऐसे में धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट में भविष्य भी सवालों के घेरे में है.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…