धोनी ने एक और टी-20 सीरीज खेलने से किया इंकार,फैंस न खुश

Khelbihar.com

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर धौनी के चाहने वालों को निराश कर सकती है। जी हां, एमएस धौनी ने एक और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है। धौनी ने इस बात की जानकारी भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ताओं को दे दी है। 

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धौनी बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसा पहली बार है जब एमएस धौनी ने लगातार तीन सीरीज खेलने से मना किया है। महेंद्र सिंह धौनी इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की नीली जर्सी में नज़र नहीं आए हैं। 

धौनी ने नीली जर्सी में आखिरी मैच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था, जिसमें उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन टीम इंडिया करीबी मुकाबले में हार गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया लेकिन धौनी नहीं गए। वेस्टइंडीज से लौटने के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरी। इस सीरीज से भी धौनी नदारद रहे। 

वेस्टइंडीज के बाद साउथ अफ्रीका और अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी धौनी ने खुद को उपलब्ध नहीं बताया है, जिसकी जानकारी उन्होंने बोर्ड को दे दी है। 38 वर्षीय एमएस धौनी वर्ल्ड कप के बाद भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। यहां से वे अगस्त के बीच में लौट आए, लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहे। 

वनडे और टी20 क्रिकेट से दूर हैं माही

झारखंड में जन्मे एमएस धौनी  ने टेस्ट क्रिकेट से पहले से ही संन्यास लिया हुआ है, लेकिन वे वनडे और टी20 क्रिकेट लगातार खेलते आ रहे थे, लेकिन उनके करियर में ऐसा पहली बार है जब वे लगातार तीन सीरीज मिस कर रहे हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट में कहा गया है कि एमएस धौनी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले थे, लेकिन इसमें भी वे नज़र नहीं आएंगे। 

कहा जा रहा था कि एमएस धौनी बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे, लेकिन अब ये इंतजार वेस्टइंडीज के खिलाफ साल के आखिर में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज तक दिखाई दे रहा है। वहीं, अगर इस सीरीज में भी नहीं खेले तो वे फिर जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले साल होने वाले सीरीज में नज़र आ सकते हैं। अब देखना ये है कि धौनी की वापसी कब होगी। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago