पहले टेस्ट मैच में भारत?? ने वेस्टइंडीज को 318रनों से हरा दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Khelbihar.com

टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने विंडीज को 318 रनों से हारकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विदेशी धरती पर रन से लिहाज से ये टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत रही। अजिंक्य रहाणे को उनकी शतकीय पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की पहली पारी के 297 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 222 रन पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं, दूसरी पारी में भारत ने 347/7 पर पारी घोषित की और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 419 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में विंडीज की पूरी टीम 26.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई और यह मैच गंवा दिया।

टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक 81 रन बनाए, जबकि इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी में भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे (102) और हनुमा विहारी (93) ने शानदार पारी खेली, जबकि डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। महज 15 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भी विंडीज के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। आखिरी विकेट के लिए केमार रोच (38) और मिगेल कमिंस (19*) के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। दूसरी पारी में रोच को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू पाया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

15 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

23 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago