पाकिस्तान जिसे हराना चाहता है हरा देता और हारना चाहे तो हार जाता:-पोंटिंग

Khelbihar.com

लंदन।। मौजूदा विश्व कप में पाकिस्तानी टीम की लगातार दो जीत के बाद सेमीफाइनल के समीकरण बदल चुके हैं। पाकिस्तान अगले मैच में अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भिड़ेगा। ऐसे में अगर सरफराज की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना चाहती है तो दोनों ही मैच जीतने की जरूरत होगी।

विश्व कप में पाकिस्तान की वापसी के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और तीन बार के विश्व कप विजेता रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान की टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।पोंटिंग का कहना है कि पाकिस्तान जिस टीम को चाहे उसे हरा दे और जिसके खिलाफ चाहे, उसके खिलाफ हार जाए। ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ लगातार मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी विश्व कप 2019 में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को शानदार तरीके से मात देकर विश्व कप में जान फूंक दी है।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, ‘पाकिस्तान जिसे हराना चाहता है, उसे हरा देता है और जिससे हारना चाहता है, उससे हार जाता है। अब मुकाबला पाकिस्तान बनाम विरोधी नहीं बल्कि पाकिस्तान बनाम पाकिस्तान है।’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago