पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक ने कहा पांड्या के कोच मुझे बना दो नं.1 हिटर बना देंगे।

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट का ऐसा नाम जो अपने खेल से करियर के शुरू में ही हीरो बन गया है। पांड्या के आने के बाद टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मजबूती मिली है। वो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेंट में महत्वपूर्ण अंक बन गए है।।

हर कोई उन्हें टीम इंडिया का भविष्य कहता है। उन्होंने कई बार अपने खेल से टीम को जीत दिलाई है। विश्वकप में भी हार्दिक शानदार फॉर्म में है। मौजूदा वक्त में वो दुनिया के सबसे तेज ( स्ट्राइक रेट) रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया जब मुश्किल में थी तो उन्होंने धोनी के साथ छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। वेस्टइंडीज के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 38 गेंदों पर पांच चौके सहित 46 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 121.05 था। इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया। हार्दिक पांड्या को लेकर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पांड्या को क्रिकेट सिखाने के लिए पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने बीसीसीआई से काम मांगा है।
पाकिस्तान के पत्रकार साज सादिक ने रज्जाक का यह​ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, इस वीडियो में रज्जाक ने कहा कि उन्हें सिर्फ दो सप्ताह समय दिया जाए, वो पांड्या को दुनिया का सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर और हिटर बना देंगे।

रज्जाक ने कहा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने पहली बार ​हार्दिक पांड्या को खेलते देखा और उन्हें काफी करीब से देखा। पांड्या में काफी कमी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि  जब वह हिट करते थे तो उनमें फुट मूवमेंट और पैर स्विंग में, बॉडी बैलेंस में कमी दिखाई दी। अगर मैं उनके साथ दुबई में दो सप्ताह काम कंरू, तो वह दो सप्ताह के बाद वह दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर बन सकते हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago