पाक को आईसीसी का बड़ा झटका ,इंडिया टीम पर पाक ने उठाया था सबाल?

Khelbihar.Com।पटना।।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को कहा है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में आर्मी कैप पहनने की अनुमति दी गई थी। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रांची में खेले गए तीसरे वन-डे के दौरान देश की आर्मी को श्रद्धांजलि देने के लिए कैप पहनी थी, जिसका पाकिस्तान ने विरोध किया

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 मार्च को रांची में तीसरा वन-डे खेला गया था। रांची वन-डे में भारतीय टीम ने पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप सैनिक टोपी पहनी थी। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले की फीस भी शहीदों के परिवारों की मदद के लिए अनुदान में दी।

इसके बाद पाकिस्तान ने कोहली ब्रिगेड पर खेल का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। बहरहाल, बीसीसीआई ने योजना बनाई है कि भारत हर साल एक बार अपने सैनिकों के सम्मान में आर्मी कैप पहनकर मुकाबला खेलेगा।

आईसीसी के महाप्रबंधक रणनीतिक संचार क्लेयर फर्लोंग ने अपने बयान में कहा, बीसीसीआई ने आईसीसी से आर्मी कैप पहनने की अनुमति पहले ही ली थी। यह फंड इकट्ठा करने और शहीदों की याद में पहनी गई थी, जिसकी अनुमति दी गई थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर विरोध जताया था। पीसीबी ने भारत के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने रविवार को कराची में कहा, बीसीसीआई ने आईसीसी से आर्मी कैप पहनने की अनुमति अन्य कारण बताकर ली, जबकि इसका उपयोग किसी अन्य कारण के लिए किया गया।

पिछले महीने बीसीसीआई ने आईसीसी से मांग की थी कि वह उन देशों से नाता तोड़ दे, जो आतंकवाद को पनाह देते हैं। बीसीसीआई ने पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद आईसीसी के सामने यह मांग रखी थी। बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

बता दें कि इस कैप को विशेष तरीके से डिजाइन किया गया था और सूत्रों की मानें तो कप्तान विराट व धौनी दोनों के साथ मिलकर इस पर पिछले छह महीने से काम कर रहे थे। हालांकि, रांची वन-डे में भारतीय टीम को 32 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago