पटना।। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के डोप टेस्ट में फेल होने के कुछ दिन पहले ही सरकार ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इसके एंटी डोपिंग सिस्टम के लिए कड़ी फटकार लगाई थी। खेल मंत्रालय की ओर से बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी को कड़े शब्दों में पत्र लिखा गया था।
इसमें कहा गया था कि बीसीसीआई का एंटी डोपिंग प्रोग्राम में काफी खामियां हैं और यह हितों का टकराव भी है कि बीसीसीआई खुद की टेस्ट लेता है और खुद ही सजा देता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई को डोप टेस्ट कराने का अधिकार नहीं है। उसे न तो भारत सरकार और न वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) की ओर से अधिकृत नहीं किया गया है।
खेल मंत्रालय के 26 जून को लिखे खत के हवाले से एक्सप्रेस ने लिखा है, ‘वाडा के नियमों की धारा 5।2 कहती है कि खिलाड़ियों से सैंपल लेने का अधिकार अधिकृत एंटी डोपिंग संगठन के पास ही होता है। तथ्य यह है कि बीसीसीआई न तो वाडा के तहत कोई एंटी डोपिंग संगठन है और इसके पास ऐसी कोई ताकत है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…