पटना।। ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम लगातार दूसरी बार भारत में होने वाले इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट मैचों का टाइटल स्पॉन्सर बन गया है। बीसीसीआई ने बुधवार को ये ऐलान किया। 2015 में भी पेटीएम ने ही टाइटल स्पॉन्सरशिप जीती थी।
अब उसने 2023 तक के लिए राइट्स खरीद लिए हैं। इसके लिए पेटीएम अगले चार साल में बीसीसीआई को 326.80 करोड़ रुपए देगा। 2015 में उसने 203.28 करोड़ में राइट्स खरीदे थे। टीम इंडिया को देश में अगली सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सितंबर में खेलनी है।
पेटीएम हर मैच के बीसीसीआई को 3.80 करोड़ रुपए देगा। यह पिछली बार से 58% ज्यादा है। पिछली बार पेटीएम हर मैच के 2.4 करोड़ रुपए देता था। जुलाई में टीम का जर्सी स्पॉन्सर ओप्पो से बदलकर बायजू हुआ था। यह मार्च 2022 तक होगा।
ओप्पो ने मार्च 2017 में 5 साल के लिए 1079 करोड़ रु. का कॉन्ट्रैक्ट किया था। पर वह जुलाई में हट गया। बायजू भी बोर्ड को उतनी राशि देगी, जितनी ओप्पो दे रही थी। किट स्पॉन्सर नाइकी के साथ 2020 तक के लिए 370 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट है। यह कॉन्ट्रैक्ट 2016 में हुआ था।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…