पेरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक हजार रन और 100 विकेट पूरे करने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं

Khelbihar.com

एलिस पेरी के नाबाद 47 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को महिला क्रिकेट के दूसरे टी-20 में भी हराकर एक और सीरीज अपने नाम कर ली है। पेरी ने मैच के दौरान अनोखी उपलब्धि हासिल की। वे अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक हजार रन और 100 विकेट पूरे करने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले ये उपलब्धि न तो महिला क्रिकेट में और न ही पुरुष क्रिकेट में कोई हासिल करने में सफल रहा है।

पेरी ने नवंबर में विश्व टी-20 के फाइनल में सीवर को आउट करके अपना 100 वां विकेट हासिल किया था और अब इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन की मैच जिताऊ पारी के दौरान उन्होंने एक हजार रन भी पूरे कर लिए।

वनडे क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुकी पेरी, अब टी-20 क्रिकेट में भी छा चुकी हैं। पेरी ने अब तक 60 टी-20 पारियों में सिर्फ तीन ही अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह एक हजार रनों को सबसे जल्दी पार करने में सफल रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar
Tags: पेरी

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago