प्रथम के.एन.सहाय टी-20 प्रतियोगिता का खिताब स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की टीम ने जीता।

Khelbihar.com

मुजफ्फरपुर। तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रथम के.एन.सहाय टी-20 प्रतियोगिता का खिताब स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की टीम ने जीता। शनिवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल में मोतिहारी की टीम ने मेजबान तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय की टीम को छह विकेट से हराया।

विजेता टीम के अशफाक अहमद को आॅल राउंड खेल दिखाने के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। सुमंत गौतम वेस्ट वाॅलर और अनुराग अमर वेस्ट बल्लेबाज चुने गये।संस्था के चेयरमैन रवि नंदन सहाय और पूर्व कुलपति डा रिपुसूदन श्रीवास्तव ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफ़ी प्रदान किया ।


झपाह स्थित संस्थान के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में टॉस जीत कर पहले बलेबाज़ी करने उतरी मेजबान टीम 19.4 ओवरों में महज 136 रनों पर सिमट गई।अनुराग अमर ने 42 और सनी ने 18 रनों का योगदान दिया। मोतिहारी के विपिन और मुकेश ने तीन – तीन एवं अशफाक दो विकेट झटके।

जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने 17. 2 ओवरों में विजयी लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया ।अशफाक ने नाबाद 66 रन और अंकेश एवं आदर्श ने 24 – 24 रन बनाये। सचिन ने एक विकेट प्राप्त किया। आज के मैच के अंपायर के भूमिका में मनोज कुमार एवं सन्नी कुमार वर्मा थे, स्कोरर शुभम थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago