प्रथम ब्रेनजिम इंटर-स्कूल चेस प्रतियोगिता 22व 23 फरवरी को,भाग लेने के लिए देखे

Khelbihar.com

Patna:अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त ब्रेनजिम चेस एकेडमी, पटना के तत्वाधान में 22 एवं 23 फरवरी 2020 से कदमकुआं स्थित भारती भवन बिल्डिंग में प्रथम ब्रेनजिम इंटर-स्कूल चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा | इस प्रतियोगिता प्रतिभागी चार कैटेगरी अंडर 6, अंडर 8, अंडर 10 एवं अंडर 14 (बालक एवं बालिका) में भाग ले सकते हैं |

आयोजन सचिव श्रीमति मंजु सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक कैटेगरी में प्रथम 5 स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को जाने-माने खिलाड़ी वेद प्रकाश सिन्हा और शतरंज के अन्य विशेषज्ञ कोच के द्वारा 03 दिवसीय मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही अन्य शीर्ष 15 खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के तौर पर फीस में छूट दी जाएगी। इसके अलावा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व अन्य खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र से पुरूस्कृत किया जाएगा |

इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए एकेडमी की प्रवक्ता आकांक्षा राज ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने वाले इक्छुक प्रतिभागी स्वयं अथवा अपने विद्यालय के माध्यम से एकेडमी के वेबसाइट www.thebraingym.in अथवा 9122312545 पर संपर्क कर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर सकते हैं |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago