प्रथम रामजपन राय मेमोरियल अंतर विद्यालय खो खो प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज़

Khelbihar.com

Patna:आज से प्रारंभ हुए प्रथम राम जपन राय मेमोरियल अंतर विद्यालय खो खो प्रतियोगिता ( बालक व बालिका ) के बालक वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मैच में रा. उ.मा. विद्यालय राजेंद्र नगर ने माउन्ट एवरेस्ट स्कूल को 6 अंक से,बी.डी. पब्लिक स्कूल ने राजकीय मध्य विद्यालय सैदपुर को 2 अंक से,डी. ए. वी.बोर्ड कॉलोनी ने ईशान इंटरनेशनल स्कूल को 3 अंक से पराजित किया।

जबकि बालिक वर्ग के मैच में के.पी. एस.बिहटा ने आर.एम. वी.स्कूल सैदपुर को एक अंक से,डी. ए. वी.पब्लिक स्कूल बोर्ड कॉलोनी ने साउथ पॉइन्ट स्कूल को 5 अंक से,बी.डी. पब्लिक स्कूल ने होली मिशन स्कूल को 4 अंक से,मोरल डेवेलपमेंट स्कूल बिहटा ने आर.एम. वी. स्कूल दरियापुर को 5 अंक से पराजित किया।


इससे पूर्व प्रतियोगिता विधिवत उदघाटन बिहार विधान परिषद सदस्य-सह-बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रो.नवल किशोर यादव ने खिलाड़ियों झंडोत्तोलन व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षा उपनिदेशक पटना प्रमंडल बैजनाथ प्रसाद,मोईनुल हक स्टेडियम प्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर थे।

अतिथियों का स्वागत आयोजन अध्यक्ष संजय कुमार ने व धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. सुदर्शन कुमार ने किया। आर.पी. एस. गर्ल्स स्कूल को शानदार मार्च पास्ट के लिए पुरस्कृत किया गया जबकि बी.डी. पब्लिक स्कूल बुद्धा कॉलोनी के बैंड पार्टी को शानदार धुन के पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में 28 विद्यलयों के 44 बालक व बालिका टीमें भाग ले रही है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago