पटना। प्रारंभिका स्कूल,अहमदपुर बलुआ, दानापुर के प्रारंग में आयोजित दो दिवसीय अंडर- 16 प्रारंभिका इंटर स्कूल खो खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब केन्द्रीय विद्यालय बेली रोड की टीम ने मेजबान प्रारंभिका को 25-16 के अंको से हरा कर जीता।
जबकि तीसरे स्थान के मैच में केन्द्रीय विद्यालय की टीम में ओपेन माइंड बिरला दानापुर को 13-12 अंको से हराया। बालिका वर्ग के मैच में लिड्स इंटरनेशनल की टीम ने ओपेन माइंड ए बिरला स्कूल को 16-15 के अंको से हरा कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया और तीसरे स्थान मेजबान प्रारंभिका को प्राप्त हुआ। विजेेता खिलाड़ियों को प्रारंभिका स्कूल के चेयरमैन मि० सुमित प्रकाश के द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के शारीरिक राकेश रंजन के दिशनिर्देश मे मैच का संचालन किया गया ।
मैच में निर्णायक की भूमिका मनीष रंजन, साहिल कुमार, प्रवीण विकाश के द्वारा निभाया गया। राकेश रंजन के अनुसार बलिका वर्ग के मैच मे लीडस इंटरनेशनल कि टीम से नेहा, तान्या,शिल्पी, श्रुति, ने और ओपेन माइंड बिरला कि ओर से सुहानि,इशिता, माही ने जबकि प्रारम्भिका के तरफ़ से शिवानी, राज नन्दनी, अक्षिता,ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया वही बालक वर्ग मे केन्द्रीय विद्यालय बेली रोड के तरफ़ से अंकित,रौशन,प्रकाश, ने और प्रारम्भिका के तरफ से अमन, रौशन,विकाश, राधे कृष्ण ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.
आज का परिणाम :- बालक वर्ग के सेमीफाइनल में प्रारंभिका ने केन्द्रीय विद्यालय दानापुर को 20-14 से हराया जबकि केन्द्रीय विद्यालय बेली रोड ने ओपेन माइंड बिरला स्कूल को 25-12 के अंको से पराजित किया
बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में ओपेन माइंड बिरला ने प्रारंभिका को 16-10 से जबकि लीड्स इंटरनेशनल ने फतुहा उच्च विद्यालय को 18-10 से हराया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…