फिक्सिंग के दोषी पाए गए 2 क्रिकेटर, आईसीसी ने लगाया आजीवन प्रतिबंध

Khelbihar.Com

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हॉन्ग कॉन्ग के दो खिलाड़ियों इरफान अहमद और नदीम अहमद पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। ये दोनों ही खिलाड़ी फिक्सिंग के दोषी पाए गए हैं। जबकि हॉन्ग कॉन्ग के एक और खिलाड़ी हसीब अमजद पर भी आईसीसी ने पांच साल का बैन लगाया है।

इन तीनों ही खिलाड़ियों पर आईसीसी एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल में केस चला जिसमें ये दोषी पाए गए। इन तीनों खिलाड़ियों ने पिछले दो सालों में कई इंटरनेशनल मैच फिक्स किए या फिर नतीजों को प्रभावित करने के लिए रिश्वत ली।

इरफान अहमद को साल 13 जनवरी, 2014 को हुए हॉन्ग कॉन्ग और स्कॉटलैंड के मैच, 17 जनवरी 2014 को हुए हॉन्कॉन्ग-कनाडा मैच, 12 मार्च 2014 को हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में फिक्सिंग और नतीजे प्रभावित करने का दोषी पाया गया है। इसके अलावा इरफान अहमद ने साल 2014 में हुए आईसीसी वर्ल्ड टी20 क्वालिफायर मुकाबलों को फिक्स करने के लिए पैसे भी लिए। इरफान साल 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 मैचों को भी फिक्स करने के लिए घूस लेने के दोषी पाए गए हैं।

नदीम अहमद के छोटे भाई इरफान अहमद का जन्म 20 नवंबर 1989 में पाकिस्तान के बहावलपुर में ही हुआ। हांगकांग क्रिकेट में ऑलराउंडर की हैसियत से खेलने वाले इरफान ने 6 वनडे खेलकर 99 रन बनाए हैं, जबकि 8 विकेट भी लिए हैं। वहीं इरफान ने 8 टी-20 मैचों में 76 रन बनाए जबकि 11 विकेट भी हासिल किए।

उन्हें 2008-09 में हांगकांग का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में उन्होंने 293 रन बनाए थे। बतौर गेंदबाज वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक को भी अपना शिकार बना चुके हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar
Tags: CricketICC

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago